Saturday, May 4, 2024
More

    Latest Posts

    SSC Calendar 2022: दिल्ली पुलिस व GD Constable, MTS, CHSL, CGL समेत तमाम एसएससी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी

    SSC Calendar 2022 : कर्मचारी चयन आयोग ( एसएससी ) ने वर्ष 2022-2023 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर में एसससी ने एमटीएस, सीजीएल, सीएचएसएल, दिल्ली पुलिस एमटीएस, एसएससी जीडी कांस्टेबल, सेलेक्शन पोस्ट समेत तमाम भर्तियों के नोटिफिकेशन निकलने और उनकी संभावित परीक्षा तिथियों की जानकारी दी है

    कैलेंडर के मुताबिक दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती व हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) भर्ती का नोटिफिकेशन 8 जुलाई को जारी होगा। इसकी परीक्षा अक्टूबर 2022 में होगी। वहीं दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 10 अगस्त 2022 को जारी होगा।

    यहां देखें भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर-

    1- सीजीएल 2022 का नोटिफिकेशन 10 सितंबर 2022 को जारी होगा। इसकी परीक्षा दिसंबर 2022 में ली जाएगी।

    2- दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2022 को जारी होगा। जनवरी फरवरी 2023 में इसकी परीक्षा होगी।

    3- एसएससी सीएचएसएल 2022 का नोटिफिकेशन 5 नवंबर 2022 को आएगा। आवेदन 4 दिसंबर तक लिए जाएंगे। टियर 1 परीक्षा फरवरी मार्च 2023 में ली जाएगी।

    4- कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2022 को निकलेगा। इसके लिए 19 जनवरी 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। मार्च अप्रैल 2023 में परीक्षा होगी।

    5-दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 2 मार्च 2023 को निकलेगा। आवेदन 31 मार्च  2023 तक लिए जाएंगे। परीक्षा अप्रैल मई 2023 में होगी।

    6-एसएससी एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 25 जनवरी 2023 को जारी होगा। आवेदन 24 फरवरी तक लिए जाएंगे। अप्रैल मई 2023 में परीक्षा होगी

    7- जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 12 अगस्त 2022 को जारी होगा। टियर-1 परीक्षा नवंबर 2022 में होगी

    8-स्टेनोग्राफर ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 20 अगस्त 2022 को और परीक्षा नवंबर 2022 में होगी

    9- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 20 जुलाई को जारी होगा। 4  अगस्त 2022 को परीक्षा होगी

    10-साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 15 सितंबर 2022 को आएगा और परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि सरकार की डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को भर्ती करने की योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद यह घोषणा की थी। मोदी ने कहा था कि उन्होंने सभी विभागों और मंत्रालयों में रिक्त पड़े पदों की समीक्षा करने के बाद अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों की भर्ती करने का निर्देश दिया है

    उन्हें मिशन मोड में यह भर्तियां करने को कहा गया है। पीएम मोदी के इस आदेश के बाद एसएससी ने अपनी भर्ती का कैलेंडर संशोधित किया है। अब भर्तियां जल्दी निकलेंगी और परीक्षाएं भी पहले होंगी।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.