Wednesday, April 24, 2024
More

    Latest Posts

    84000 पदों पर सीएपीएफ में होगी भर्ती, जानिए CRPF CISF BSF में कितनी वैकेंसी

    SSC CAPF Recruitment 2022: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ( सीएपीएफ) में वर्तमान में 84405 पद खाली पड़े हैं इन पदों को दिसंबर 2023 तक भरा जाएगा। सरकार ने बुधवार को संसद में यह जानकारी दी

    केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानन्‍द राय ने एक प्रश्न के जवाब में बताया कि प्रत्येक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में स्वीकृत वैकेंसी की संख्या 10,05,779 है। इसमें से 84405 पर रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन रिक्त पदों को दिसंबर 2023 तक भरने का फैसला लिया है

    जीडी कांस्टेबल के 25271 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन हो चुका है। सरकार बीएसएफ, सीएपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी में रिक्तियों को जल्द से जल्द भरने के लिए कदम उठा रही है

    केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक असम राइफल्स में 9659, बीएसफ में 19254, सीआईएसफ में 10918, सीआरपीएफ में 29985 और आईटीबीपी में 3187, एसएसबी में 11402 पद खाली हैं

    बल                  स्वीकृत पद    वैकेंसी
    असम राइफल्स    65520    9659
    बीएसफ               265277    19254
    सीआईएसफ        164124    10918
    सीआरपीएफ        324654    29985
    आईटीबीपी           88430    3187
    एसएसबी             97774    11402
    कुल पद               1005779    84405

    केंद्रीय मंत्री ने यह जानकारी उस प्रश्न के जवाब में दी जिसमें उनसे पूछा गया था कि किस सीएपीएफ बल में कितनी वैकेंसी मंजूर है कितनी खाली है और सरकार ने उनको भरने के लिए क्या क्या कदम उठाए हैं

    सरकार ने सालाना जीडी कांस्टेबल भर्ती का जिम्मा कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) को सौंप रखा है इसके अलावा नॉन जनरल ड्यूटी पदों पर भर्ती के लिए सभी सशस्त्र बलों और असम राइफल्स को निर्देश दिए गए हैं कि वह समयबद्ध तरीके से इन खाली पदों को भरते रहें।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.