Friday, May 3, 2024
More

    Latest Posts

    06 जुलाई 2022 राशिफल, जनिये कैसा होगा आपका आज का दिन

    मेष: व्यापार में उन्नति होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता मिल सकती है। घर में करीबी रिश्तेदार आएंगे। अपनों के साथ मस्ती भरा समय बिताएंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते समय गंभीर रहें। विरोधियों से दूरी बनाकर रखें। आपको नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

    वृष: युवाओं के लिए करियर की राह आसान होगी। रिश्तेदारों से मिलने जा सकते हैं। आप अध्यात्म में रुचि ले सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध सुधरेंगे। क्रोध से बचना चाहिए। आपको व्यापार में हानि का सामना करना पड़ सकता है। अपनी गलतियों की जिम्मेदारी खुद लें, दूसरों पर न थोपें। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

    मिथुन: अनजान लोगों के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिक लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना फायदेमंद रहेगा। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। अटका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। फालतू के कामों में समय बर्बाद न करें।

    कर्क: शुभ समाचार मिलेगा। आपका ध्यान गलत गतिविधियों की ओर भटक सकता है। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी निकटता बढ़ेगी। किसी जन्मदिन या अन्य कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज पूरा दिन मौज मस्ती में बीतेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा।

    सिंह: संपत्ति में हिस्सा मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। बड़े भाई-बहनों से मधुरता बनी रहेगी। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलने की संभावना है। कुछ लोग आपके सरल स्वभाव का फायदा उठा सकते हैं। कुछ लोग आपकी कमियों का मजाक उड़ा सकते हैं। शांत रहने की कोशिश करें।

    कन्या: ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आप नई योजनाओं में पैसा निवेश कर सकते हैं। रुक-रुक कर आपके सभी काम पूरे होंगे। मंदिर-देवालय के दर्शन होंगे।

    तुला: बुरी संगत से दूर रहें। आपको अधिक खर्च करने से बचना चाहिए। आप दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल हो सकते हैं। अपनी कार्यकुशलता पर विश्वास रखें। बदलते मौसम की वजह से उमस से आप परेशान हो सकते हैं। व्यवहार अच्छा रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। लंबी यात्राओं से बचना चाहिए।

    वृश्चिक: निजी कंपनियों में काम करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ होगा। चिकित्सा पेशेवरों को लाभ होगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। नई योजनाएं बन सकती हैं। युवाओं को आज प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। सोच-समझकर खर्च करें।

    धनु: पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको जीत मिल सकती है। व्यापार में आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। निवेश के अच्छे परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। धार्मिक लाभ प्राप्त होगा।

    मकर: यात्रा के दौरान सावधान रहें। जोखिम भरी गतिविधियों से दूर रहें। कपल के बीच अनबन हो सकती है। गुस्से वाली वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थिति को संभालने में थोड़ी कठिनाई होगी। परिवार के लोग आपकी बातों से असंतुष्ट हो सकते हैं। चालाक मित्रों से सावधान रहें।

    कुम्भ: आज का दिन सामान्य रहेगा. काम को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। गोपनीय बातों को सावधानी से संभालें। किसी कारण से आपका मन दुखी हो सकता है। फालतू की बातों में समय बर्बाद न करें। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी।

    मीन: आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति वफादार रहेंगे। किसी भी समस्या का समाधान आपको मिल सकता है। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आपके व्यवहार की सराहना की जाएगी। आपके मन में अच्छे विचारों का प्रभाव रहेगा। प्रेमियों को विवाह के लिए रजामंदी मिल सकती है। यात्रा करते समय सावधान रहें।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.