Tuesday, May 14, 2024
More

    Latest Posts

    हथेली में ये निशान भोलेनाथ की विशेष कृपा के संकेत

    हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ की रेखाओं और मौजूद निशानों के आधार पर उसके जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। इन रेखाओं और निशानों का प्रभाव व्यक्ति की शिक्षा, करियर, धन, वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य सभी पर पड़ता है

    हस्तरेखा शास्त्र में अनुसार हथेली में कुछ निशानों की मौजूदगी शुभ मानी जाती है। वहीं इनमें से कुछ ऐसे निशान भी हैं जिनका संबंध भगवान शिव से माना गया है। तो आइए जानते हैं वे कौन से निशान हैं जो किसी व्यक्ति के हाथ में हों तो उसे भोलेनाथ की कृपा से जीवन में सफलता प्राप्त होती है

    अर्ध चंद्र होना-

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव के सिर पर चंद्रमा विराजमान होता है। ऐसे में हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हाथ में अर्धचंद्र आकार का निशान बनता है उनके वैवाहिक जीवन में हमेशा प्रेम बना रहता है। ऐसे लोग तेज बुद्धि वाले होते हैं और हर मुश्किल का सामना डटकर करते हैं

    ध्वज का निशान-

    हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में ध्वज का निशान होना शुभ संकेत माना जाता है मान्यता है कि जिन लोगों की हथेली में ध्वज का निशान होता है उन्हें भगवान शिव के आशीर्वाद से जीवन में खूब सुख और प्रसिद्धि हासिल होती है। ये लोग मानसिक रूप से भी मजबूत होते हैं

    त्रिशूल का चिन्ह-

    शास्त्रों के अनुसार त्रिशूल को भगवान शिव का हथियार होता है। इस कारण इसे बहुत पूजनीय माना जाता है। वहीं जिन लोगों की हथेली में मस्तक रेखा या भाग्य रेखा पर त्रिशूल का निशान होता है उन पर सदा भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है और उन्हें अपने जीवन के हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलता है।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.