Monday, April 29, 2024
More

    Latest Posts

    सूर्यदेव इन 3 राशि वालों की चमकाएंगे किस्मत,जुलाई में होंगे बेमिसाल लाभ

    Surya Rashi Parivartan 2022 July: सूर्यदेव एक राशि से दूसरी राशि में हर महीने गोचर करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्यदेव 16 जुलाई 2022 को राशि परिवर्तन करेंगे। वे मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा

    16 जुलाई को होने वाले सूर्य राशि परिवर्तन से तीन राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इस दौरान इन राशियों पर सूर्यदेव की विशेष कृपा होगी। जानें किन राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की पूरे महीने कृपा-

    1. मेष राशि- सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। नए नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को किसी बड़ी डील से मुनाफा हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए यह समय बेहद लाभकारी रहेगा

    2. वृषभ राशि- सूर्य का कर्क राशि में गोचर वृषभ राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आय में अच्छी वृद्धि मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को स्थान परिवर्तन करने का मौका मिल सकता है। व्यापारियों के मुनाफे में वृद्धि होगी

    3. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बेहद लाभकारी साबित होगा। इस राशि से जुड़े जातकों को जुलाई महीने में बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। धन संचय के योग बनेंगे। लंबे समय से अटका धन वापस मिल सकता है। निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.