Friday, March 29, 2024
More

    Latest Posts

    सीएम योगी ने किया भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, मानसरोवर मंदिर में

    भगवान शिव की उपासना के मास, सावन मास के पहले दिन मानसरोवर मंदिर गोरखपुर में पर्यटन विकास कार्यों के लोकार्पण के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधि विधान भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर लोक मंगल की कामना की

    प्राचीन मंदिर रामसरोवर पर सावन मास के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 लीटर गाय के दूध, जल, गन्ना रस, कूस का जल, दही समेत अन्य रसों से भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक किया। इस दौरान 11 वैदिक ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार किया

    इस अनुष्ठान को सम्पन्ना में गोरक्षपीठ के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी, डॉ अरविंद चतुर्वेदी, डॉ रंगनाथ त्रिपाठी, अश्वनी त्रिपाठी, शिवम मिश्र, डॉ रोहित मिश्र, डॉ दिग्विजय शुक्ला, नित्यानंद तिवारी, शशांक पाण्डेय, डॉ प्रांगेश मिश्र, डॉ अभिषेक पाण्डेय मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में स्थापति राधा कृष्ण, राम दरबार एवं भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं का भी दर्शन पूजन किया। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर से द्वारिका तिवारी, मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, विरेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.