Wednesday, May 1, 2024
More

    Latest Posts

    सावन महीने में सोमवार व्रत के दौरान ना खाए ये चीजें, वरना मिलेगा श्राप

    हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का पांचवा महीना सावन (sawan 2022) का महीना होता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इस साल सावन मास की शुरुआत 14 जुलाई से यानी आज से हो रही है। यह आने वाली 11 अगस्त तक रहने वाला है

    इस बीच सावन में 4 (sawan 2022 date) सोमवार पड़ेंगे और इस पूरे माह भक्त शिव जी की भक्ति में लीन रहते हैं सावन के महीने में भगवान शिव की उपासना से विशेष लाभ प्राप्त होता है। इस दौरान मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक पूजा-पाठ हर शिवालय भोलेभंडारी के जयकारों के गूंज उठता है

    भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सावन का सोमवार खास होता है और सावन के महीने में कुछ खास बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है। इनमे सबसे अहम है खाने के बारे में। आज हम आपको बताएंगे सावन सोमवार व्रत के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं?

    सावन सोमवार व्रत के दौरान क्या खाएं –

    सावन सोमवार व्रत-नियम के मुताबिक, इस व्रत के दौरान सात्विक भोजन का ही सेवन करना उत्तम होता है। जी हाँ और आमतौर पर सादे नमक की जगह सेंधा नमक का सेवन करना बेहतर होता है। इसके अलावा सावन सोमवार व्रत के दौरान मौसम के अनुकूल फल का सेवन करना चाहिए

    अगर व्रत में फालाहार करना चाहते हैं तो इसके लिए सेब, केला, अनार इत्यादि को शामिल कर सकते हैं। वहीं इसके अलावा साबूदाना, दूध, दही, छाछ पनीर का सेवन करेंगे तो अच्छा रहेगा

    सावन सोमवार व्रत में ना खाएं ये चीजें-
    जो लोग सावन सोमवार का व्रत रखते हैं, वे अन्न का सेवन नहीं करते हैं। ध्यान रहे सोमवार व्रत नियम के अनुसार, व्रत के दौरान, आटा, बेसन, मैदा, सत्तू अन्न अनाज का सेवन नहीं किया जाता है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा मांस मदीरा, लहसुन, प्याज इत्यादि का भी सेवन नहीं किया जाता है
    इसी के साथ धनिया पाउडर, मिर्च, सादा नमक का सेवन नहीं किया जाता है। अगर व्रत नहीं है तो भी आप सावन के महीने में सात्विक भोजन करें।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.