Saturday, May 4, 2024
More

    Latest Posts

    व्यक्ति की हथेली का ये निशान बनाता है, कुबेर जैसा धनवान

    हाथ में लकीरों के साथ-साथ कुछ निशान भी मौजूद होते हैं। जिनसें हमारी तकदीर का पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष अनुसार ये निशान शुभ भी होते हैं और अशुभ भी

    यहां हम बात करने जा रहे हैं हथेली में मौजूद उन शुभ चिन्हों के बारे में जो व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं। ये निशान कम ही लोगों के हाथ में देखने को मिलते हैं। लेकिन जिनके हाथ में होते हैं उनकी किस्मत चमक जाती है

    ये निशान हृदय रेखा पर बनता है। जिस व्यक्ति की हृदय रेखा पर V का निशान बनता है उसे जीवन में बेशुमार धन-दौलत हासिल होती है। ये निशान सफलता का संकेत माना जाता है। ये निशान व्यक्ति के भविष्य में धनवान बनने का संकेत देता है

    जिन लोगों की उंगलियों के नीचे खड़ी रेखाएं हों तो ऐसे लोग धन के मामले में बहुत लकी माने जाते हैं। ये रेखाएं जितनी गहरी होती हैं उनता ही व्यक्ति का भाग्य मजबूत होता है

    जिस व्यक्ति की हथेली पर कमल के फूल जैसा निशान होता है वो भाग्यशाली माना जाता है। हाथ में ये निशान कमल की तीन पंखुड़ियों जैसा प्रतीत होता है। ये निशान इस बात का संकेत देता है कि व्यक्ति के जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी

    हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हाथ में घड़ा, चक्र, पेड़ या स्तंभ का निशान होता है ऐसे लोग राजाओं जैसा जीवन जीते हैं। इन लोगों के पास धन-संपत्ति की कभी कमी नहीं होती। ये सारे सुखों का आनंद लेते हैं

    जिस व्यक्ति की हथेली पर स्वास्तिक का निशान होता है ऐसे व्यक्ति पर आजीवन मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे लोग अकूत संपत्ति के मालिक बनते हैं। जिन लोगों की हथेली पर मछली का चिन्ह होता है वो बेहद ही सौभाग्यशाली होते हैं। ये लोग बड़े बिजनेसमैन बनते हैं।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.