Monday, May 6, 2024
More

    Latest Posts

    वास्तु टिप्स: पौधे लगाने से घर में आती है खुशहाली पर इन बातों का रखें ध्यान

    पेड़-पौधे जहां होते हैं वहां हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। घर में लगाने के लिए पौधों का सही चयन करना आवश्यक है। अगर घर में पौधे लगाना चाह रहे हैं तो वास्तु में बताई गईं इन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। आइए जानते हैं घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए किन पौधों को लगा सकते हैं

    वास्तु के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है। घर में तुलसी का पौधा बहुत ही शुभ है। इसमें मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। जहां तुलसी की पूजा होती है, वहां श्री हरि विष्णु की कृपा बनी रहती है। तुलसी को घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए

    केले के पेड़ को भी घर में लगाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर इसके पास तुलसी का पौधा लगा हो तो यह अत्याधिक शुभकारी होता है। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा बनी रहती है। अगर घर बड़ा है तो नीम का पौधा भी लगा सकते हैं। मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति नीम के सात पेड़ लगाता है, उसे शिवलोक की प्राप्ति होती है यह सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है

    गुड़हल का पौधा भी घर में कहीं भी लगाया जा सकता है। हनुमान जी और मां दुर्गा को नित्य गुड़हल का पुष्प अर्पित करने से संकट दूर हो जाते हैं। घर में बेल के वृक्ष को लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सारे संकट दूर होते हैं। घर में अशोक का पौधा लगाना शुभकारी माना जाता है

    कई पौधे ऐसे भी हैं, जिन्हें घर से दूर रखना चाहिए। घर में कभी भी दूध निकलने वाले पौधे न लगाएं। कांटेदार पौधों को घर में लगाने से बचना चाहिए। यह नकारात्मकता लाते हैं और प्रगति में बाधा उत्पन्न करते हैं। गुलाब का पौधा घर के अंदर नहीं, घर की छत पर लगाना चाहिए। काला गुलाब घर में नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि काला गुलाब लगाने से चिंता बढ़ती है।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.