Thursday, May 9, 2024
More

    Latest Posts

    यूनिक मंगलसूत्र शादी के बाद हाथों में पहने, देखिए डिजाइंस

    भारतीय कल्चर में मंगलसूत्र महिला का सबसे बड़ा गहना होता है और यह वह है जो महिला के विवाहित होने की निशानी माना गया है। इस वजह से शादी के बाद आमतौर पर हर महिला के गले में एक चेन नुमा मंगलसूत्र आपको नजर आ जाएगा

    आजकल फैशन के हिसाब से चलते हुए महिलाएं मंगलसूत्र पहनना बंद कर चुकीं हैं और कई ऐसी महिलाएं हैं जो मंगलसूत्र को हाथों में पहनने लगी हैं। जी हाँ और ऐसे में अगर आप भी अपने लिए हाथ में पहनने वाला मंगलसूत्र बनवाना चाहती हैं, तो लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजाइंस तलाशने में हम आपकी मदद कर देंगे

    जोडिएक साइन वाला मंगलसूत्र – अगर आप ज्‍योतिष शास्‍त्र में विश्वास रखती हैं, तो आप अपने और पति के जोडिएक साइन या फिर लकी नंबर की डिजाइन वाला मंगलसूत्र पहन सकती हैं। जोडिएक में आपको तरह-तरह के साइन मिल जाएंगे आप उस साइन का पेंडेंट बनवा सकती हैं या फिर आप मंगलसूत्र में जोडिएक साइन का लटकन नूमा पेंडेंट भी बनवा सकती हैं। केवल यही नहीं, बल्कि आप अपने जोडिएक साइन के मुताबिक मंगलसूत्र के पेंडेंट का कलर भी रख सकती हैं

    पति के नाम वाला मंगलसूत्र- आप चाहे तो अपने पति के नाम का मंगलसूत्र बनवा सकती हैं और अगर आपके पति का पूरा नाम ज्यादा बड़ा है, तो आप उनके नाम के पहले अक्षर का पेंडेंट बनवा सकती हैं। अगर आप नाम नहीं लिखवाना चाहती हैं, तो पति के किसी फेवरेट शब्द या फिर विवाह से जुड़े शुभ शब्दों को भी अपने मंगलसूत्र (मंगलसूत्र के लेटेस्ट डिजाइन) में लटकन के रूप में लगवा सकती हैं

    डिजाइनर मंगलसूत्र- आप मल्‍टी चेन वाले मंगलसूत्र या या फिर लटकन वाले मंगलसूत्र के अलावा ब्रेसलेट स्टाइल मंगलसूत्र भी बनवा सकती हैं। केवल यही नहीं, बल्कि आप मंगलसूत्र में कई पवित्र शब्दों और चिन्हों के अलावा अपनी शादी की डेट को भी पेंडेंट के रूप में लगवा सकती हैं। जी हाँ और ऐसे आपका मंगलसूत्र सबसे यूनीक नजर आएगा और आपका पर्सनलाइज्ड भी होगा।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.