Saturday, April 20, 2024
More

    Latest Posts

    मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

    दक्षिण-पश्चिम मानसून तटीय महाराष्ट्र और पश्चिमी तट पर प्रबल होने की संभावना है। इस वजह से महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाकों में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है

    मुंबई में इसका साफ असर दिख रहा है। रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। इसके अलावा राजस्थान, हिमाचल और मध्य प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश होगी

    इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना-

    स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के शेष हिस्सों, दक्षिण राजस्थान, केरल के कुछ हिस्सों और ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है

    जम्मू कश्मीर और पंजाब और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और राजस्थान के शेष हिस्सों में हल्की बारिश संभव है

    मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है। गुजरात और महाराष्ट्र के बीच एक अपतटीय ट्रफ रेखा चलती है। साथ ही मानसून ट्रफ वर्तमान में अपनी सामान्य स्थिति से नीचे चल रही है। अरब सागर से महाराष्ट्र की ओर तेज़ पछुआ हवाएं भी चल रही हैं

    इन राज्यों में होगी भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी-

    आईएमडी के नए मौसम पूर्वानुमानों के अनुसार, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र 8 जुलाई तक रेड अलर्ट पर है।आईएमडी ने कोंकण और मध्य महाराष्ट्र को शुक्रवार तक ‘रेड’ अलर्ट पर रखा है। शनिवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। गोवा, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बुधवार को ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है

    9 जुलाई को राजस्थान, गुजरात, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा के लिए चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए 9 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पालघर, पुणे, कोल्हापुर और सतारा में 8 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई और ठाणे 10 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी है

    दिल्ली में उमस करेगी परेशान-

    मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बृहस्पतिवार को दिन भर आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं गर्जन वाले बादल बनने तो कहीं हल्की वर्षा होने के आसार है। उमस अभी परेशान करती रहेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी रहेगी-

    हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिन तक भारी वर्षा का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका, बादल फटने की घटनाएं भी हो सकती है। तीन जिलों चंबा, शिमला व सिरमौर में अचानक बाढ़ व भूस्खलन को लेकर रेड व आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.