Wednesday, May 1, 2024
More

    Latest Posts

    मां लक्ष्मी आज सावन के दूसरे दिन मेष, मिथुन समेत इन राशि पर मेहरबान रहेंगी

    ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों और हिंदू धर्म में पंचांग की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का आकंलन किया जाता है

    मेष राशि (Aries)

    कार्यक्षेत्र में मनचाहा परिणाम और मान सम्मान मिलेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में है उन्हें किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। वाहन सुख संभव है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखमय रहेगा।

    वृषभ राशि (Taurus)
    व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। धन लाभ प्राप्त होगा। छात्रों को मनचाहे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी के लिए दिन अनुकूल है।

    मिथुन राशि (Gemini)
    इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। सामाजिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे। धन लाभ हो सकता है। नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन अनुकूल है।

    कर्क राशि (Cancer)
    मन में कोई चिंता सता सकती है। आर्थिक हानि हो सकती है। पूंजी का निवेश सोच-समझकर करें। कला और संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। नौकरी अथवा व्यापार में चल रही बाधाएं थोड़ी कम होंगी।

    सिंह राशि (Leo)
    अपने काम के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज के दिन काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

    कन्या राशि (Virgo)
    इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। काम को समय पर पूरा करने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन की शुरुआत में पैसों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं, परंतु दिन ढलने के साथ समस्या का समाधान मिलेगा।

    तुला राशि (Libra)
    आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। वाहन खरीदने के लिए दिन शुभ है। मन में उत्साह रहेगा।

    वृश्चिक राशि (Scorpio)
    जल्दबाजी में किसी योजना में धन निवेश करना महंगा पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहेंगे। छात्रों का पढ़ाई में प्रदर्शन बेहतर होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुख-सौभाग्य बना रहेगा।

    धनु राशि (Sagittarius)
    प्रतिभा निखारने के लिए समय अनुकूल है। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। मन में किसी नए काम को शुरू करने का विचार आ सकता है। आमदनी में वृद्धि के लिए किसी की सहायता मिल सकती है।

    मकर राशि (Capricorn)
    आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। धन प्राप्ति संभव है। व्यवसाय में कोई समस्या खड़ी हो सकती है। व्यापार में कोई भी परिवर्तन करने से पहले अपने बड़ों की सलाह ले लें।

    कुंभ राशि (Aquarius)
    आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। परिवार के साथ दिनचर्या के बारे में विचार-विमर्श करने का मौका मिलेगा। दूसरों की बातों पर भी ध्यान दें।

    मीन राशि (Pisces)
    आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आमदनी बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। ऑनलाइन कारोबारियों के लिए भी दिन शुभ है। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.