Wednesday, May 1, 2024
More

    Latest Posts

    महिंद्रा ने फाइनली 5 इलेक्ट्रिक SUV की टीजर किया जारी, 15 अगस्त वर्ल्ड प्रीमियर

    महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनली अपनी इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठाते हुए टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने आज एक 32 सेकेंड का टीजर जारी किया है। इसमें उसने 5 गाड़ियों की झलक दिखाई है। सभी का डिजाइन साइड से दिखाया गया

    टीजर डार्ड शेड का का है इस वजह से कारों का डिजाइन साफ नजर नहींआ रही है। ये तय है कि सभी SUV हैं। इन ईवी को नए बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। 15 अगस्त को इन सभी का वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा यानी फाइनली महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों का रास्ता खुलने वाला है

    महिंद्रा ने 10 जून को इलेक्ट्रिक कारों को लेकर टीजर जारी किया था। तब उसने टीजर में 3 इलेक्ट्रिक SUV को दिखाया था। इन ईवी को नए बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि ये महिंद्रा XUV900 इलेक्ट्रिक कूपे SUV होगी कंपनी पहले भी इंडीपेंडेंस डे के मौके पर महिंद्रा थार और XUV700 को पेश किया था

    बोर्न इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट में शामिल होंगे ये मॉडल-

    महिंद्रा कई सारी SUV पर काम कर रही है। इसमें छोटी दूसरी कॉम्पैक्ट मिड साइज SUV और तीसरी फुल साइज कूपे SUV होंगी। कॉम्पैक्ट SUV के अपकमिंग XUV400 होने की उम्मीद है। SUV कूपे के XUV900 कूपे होने की उम्मीद है। मिड-साइज SUV XUV400 और XUV900 कूपे के बीच आएगी। महिंद्रा नए मॉडल्स को यूनाइटेड किंगडम के ऑक्सफोर्डशायर में महिंद्रा के नए डिजाइन स्टूडियो में शो किया जाएगा। महिंद्रा के इस नए स्टूडियो को ‘महिंद्रा एडवांस्ड डिजाइन यूरोप’ या मेड कहा जाता है

    XUV300 EV ऑटो एक्सपो में हुई थी शोकेस-

    तीनों SUV में स्पेशल C-शेप के बड़े LED डे-टाइम रनिंग लैंप दिए जाएंगे। इनमें से सबसे बड़ी SUV पर LED डे-टाइम रनिंग लैंप एक लाइट बार से जुड़े नजर आते हैं। पीछे की तरफ, LED टेल लैंप भी इसी सी-शेप के हैं। इस SUV के पीछे की तरफ एक लाइट बार भी मिलता है जो दोनों टेल लैंप को जोड़ता है

    बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड महिंद्रा की ये तीनों गाड़ियां कंपनी के मौजूदा व्हीकल से अलग होंगी। महिंद्रा ने XUV300 EV को ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया था। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन ICE मॉडल से बड़ा होगा। इसकी लंबाई 4.2 मीटर होगी इसलिए यह कॉम्पैक्ट SUV नहीं होगी इस नई इलेक्ट्रिक SUV को 2023 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है

    कई एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे-

    नई XUV900 में कंपनी उन्हीं फीचर्स और तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है, जो कि XUV700 में देखने को मिलेगा इसके अलावा इसमें 5 सीटों के साथ बड़ा केबिन भी दिया जाएगा जो कि कार के भीतर बेहतर स्पेस प्रदान करेगा इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया जाएगा जिसे एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो से कनेक्ट कर सकते हैं

    अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें LED लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वेंटिलेशन सिस्टम के साथ पावर्ड सीट और लेवल 1 ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा सकता है। इसमें कई एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और लेन चेंज एसिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.