Monday, April 29, 2024
More

    Latest Posts

    भारतीय सेना रैली बिहार में 7 अक्टूबर से शुरू होगी, देखिए जिलावार आर्मी रैली तिथियां

    भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई 2022 से संपन्न हो जाएगी। इसके बाद विभिन्न शहरों में मौजूद सेना के प्रमुख कार्यालयों (ARO) में आर्मी अग्निवीर भर्ती रैलियां शुरू होंगी

    सभी एआरओ/जोन के लिए भर्ती रैलियों की तिथियां अलग-अलग हैं। बिहार में 2 नवंबर से भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। सेना की ओर से पूर्व में जारी नोटिफकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की लिए ग्रांउड पर रैलियों का आयोजन अगस्त-सितंबर माह में होगा

    लेकिन इंडियन आर्मी ने कुछ शहरों की रैली तिथियों में बदलाव किया है। जिन शहरों की सेना भर्ती रैली तिथियों में बदलाव किया गया है उनमें राजस्थान के शहर बीकानेर और झुंझुनूं हैं। इन दोनों शहरों में अब 4 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। इससे पहले यहां 13 अगस्त से 6 सितंबर तक यहां रैलियों का आयोजन किया जाना था

    बिहार के सभी जिलों भर्ती रैली तिथियों को 4 जोनों में बांटा गया है। इनमें दानापुर, गया, मुजफ्फरपुर और कटिहार हैं इन्हीं चार शहरों में सभी जिलों की भर्ती रैली अलग-अलग तिथि पर आयोजित होगी

    Bihar Army Rally Dates 2022 District wise-

    1- ARO दानापुर – 

    7 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक

    दानापुर (HQ, ARO) के तहत 7 जिले  – पटना, बक्सर, भोजपुर (आरा), सिवान, सारण (छपरा), गोपालगंज और वैशाली भर्ती रैली के लिए शामिल किए गए हैं

    2- ARO गया – 

    2 नवंबर से 15 नवंबर 2022 तक

    गया के अंडर 11 जिले – कैमूर, रोहताश, औरंगाबाद, अरवल एवं जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय व जमुई भर्ती रैली के लिए शामिल किए गए हैं

    21 नवंबर से 4 दिसंबर 2022 तक

    मुजफ्फरपुर एआरओ के अंडर 8 जिले – सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, पूर्ववी चंपारण, श्योहर और मुजफ्फरपुर रहेंगे

    4- ARO कटिहार (मुजफ्फरपुर)-

    7 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 तक

    ARO कटिहार की भर्ती रैली मुजफ्फरपुर में ही होगी जिसमें 12 जिले – कटिहार, माधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, मुंगेर, बांका, भागलपुर, खगड़िया और बेगुसराय शामिल हैं।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.