Thursday, March 28, 2024
More

    Latest Posts

    भाइयों की राशि अनुसार बांधें राखी, सुख-समृद्धि प्राप्ति की है मान्यता

    रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार माना जाता है। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 11 अगस्त 2022 को पड़ रहा है

    यह त्योहार भाई-बहन के अनोखे और अटूट बंधन का प्रतीक माना जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सलामती की कामना करती हैं। राखी केवल एक धागा नहीं बल्कि रक्षा, प्रेम और विश्वास का सूत्र होती है आजकल बाजार में तरह-तरह की डिजाइन और रंगों वाली राखियां मौजूद हैं परंतु ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि बहनें राशि अनुसार अपने भाइयों की कलाई पर सही रंग की राखी बांधती हैं

    इससे ग्रहों का आशीर्वाद कुंडली के ग्रहों को मजबूती मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन के कष्टों से रक्षा होती है। तो आइए जानते हैं किस राशि के लिए कैसी राखी शुभ मानी गई है

    मेष राशि
    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन बहनों के भाई की राशि मेष है उन्हें अपने भाई को मंगल ग्रह से संबंधित लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। साथ ही लाल रंग की मिठाई खिलाएं।

    वृष राशि
    वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र माना गया है। ऐसे में भाई की राशि वृष है तो उन्हें सफेद रंग की राखी बांधना मंगलकारी होता है।

    मिथुन राशि
    मिथुन राशि के भाइयों को बहनें बुध ग्रह से संबंधित हरे रंग की राखी बांधकर उनका मुंह मीठा करवाएं। इससे भाइयों की शारीरिक और मानसिक तकलीफ दूर होने की मान्यता है।

    कर्क राशि
    कर्क राशि के लोगों का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। ऐसे में कर्क राशि के जातकों के लिए सफेद या पीले रंग की राखी शुभ मानी गई है।

    सिंह राशि
    सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। ऐसे में जिन बहनों के भाइयों की राशि सिंह है उनकी बहनों को उन्हें सुनहरे रंग की राखी बांधकर पीले रंग की मिठाई खिलानी चाहिए।

    कन्या राशि
    बुध ग्रह इस राशि के स्वामी हैं। ऐसे में कन्या राशि के भाइयों की बहनों को उन्हें हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाता है।

    तुला राशि
    ज्योतिष अनुसार यदि आपके भाई की राशि तुला है तो अपने भाई को सफेद रंग की राखी बांधें। इससे कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूती मिलती है।

    वृश्चिक राशि
    इस राशि के लोगों पर मंगल ग्रह का अधिकार होता है। ऐसे में अपने वृश्चिक राशि के भाई की कलाई पर लाल या गुलाबी रंग की राखी बांधना शुभ माना गया है।

    धनु राशि
    धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं। ऐसे में धनु राशि के भाइयों को पीले रंग की राखी बांधना शुभ होता है। इसी जीवन में धन, वैभव और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है।

    मकर राशि
    मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। कुंडली में शनि देव की कृपा प्राप्ति के लिए गहरे नीले रंग की राखी बांधना शुभ माना गया है।

    कुंभ राशि
    ज्योतिष अनुसार कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। इसलिए जिन बहनों की भाइयों की राशि कुंभ है उन्हें अपने भाइयों को जमुनी या गहरे नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

    मीन राशि
    मीन राशि वालों पर बृहस्पति देव का आधिपत्य होता है और बृहस्पति से संबंधित रंग पीला माना गया है। ऐसी में मीन राशि वाले अपने भाइयों को पीले रंग की राखी बांधकर पीली मिठाई खिलाने से धन तथा विद्या का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.