Friday, April 19, 2024
More

    Latest Posts

    बड़ी ख़बर: एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, देखें अपने शहर के नए रेट

    एलपीजी सिलेंडर के नए रेट (LPG Price New) आज जारी किए गए हैं। आज से एलपीजी सिलेंडर सस्ते हो गए हैं

    इंडियन ऑयल द्वारा आज यानी 1 अगस्त को जारी नए रेट के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती की गई है। यह कटौती दिल्ली से पटना, जयपुर से दिसपुर, लद्दाख से कन्याकुमारी तक हुई है

    एलपीजी सिलेंडर के रेट में मिली आज राहत कॉमर्शियल सिलेंडर का उपयोग करने वाले को मिली है। आज से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेडर 2012.50 रुपये की जगह 1976.50 रुपये में मिलेगा

    कोलकाता में पहले यह 2132.00 रुपये में मिलता था, लेकिन एक अगस्त से 2095.50 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1936.50 और चेन्नई में 2141 रुपये हो गई है बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylender Price) के दाम पिछले दो साल में बेहताशा बढ़े हैं

    नए रेट के मुताबिक आज न तो महंगे हुए हैं और न ही सस्ते। आज भी 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी

    आज भी दिल्ली-मुंबई  में यह 1053 रुपये , कोलकाता में 1079 और चेन्नई में 1068.50 रुपये का मिलेगा बीते एक जुलाई को भी एलपीजी की कीमतें (LPG Price) बदली थीं जहां कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था

    14.2 किलो वाले सिलेंडर के आज के रेट रुपये में (राउंड फिगर में)
    शहर  पहले के रेट  आज के रेट

    लेह     1299
    आईजोल      1205
    श्रीनगर      1169
    पटना      1142.5
    कन्या कुमारी     1137
    अंडमान       1129
    रांची      1110.5
    शिमला       1097.5
    डिब्रूगढ़       1095
    लखनऊ       1090.5
    उदयपुर       1084.5
    इंदौर        1081
    कोलकाता      1079
    देहरादून      1072
    चेन्नई     1068.5
    आगरा        1065.5
    चंडीगढ़       1062.5
    विशाखापट्टनम        1061
    अहमदाबाद       1060
    भोपाल       1058.5
    जयपुर      1056.5
    बेंगलुरू       1055.5
    दिल्ली        1053
    मुंबई      1052.5

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.