Friday, April 26, 2024
More

    Latest Posts

    बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ब्रा उतारती दिखी, प्रियंका चोपड़ा ने किया कमेंट

    बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है जिससे ज्यादातर महिलाएं रिलेट कर सकती हैं। रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था।

    इसमें बाहर से लौटने के बाद वह कपड़ों के अंदर से अपनी ब्रा उतारती दिखी थीं। इसे हटाने के बाद उन्होंने चैन की सांस ली थी। इस पर कई महिलाओं के रिऐक्शंस थे। अब प्रियंका चोपड़ा के रिऐक्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। वह भी अंशुला से सहमत दिख रही हैं

    अंशुला ने शेयर किया ब्रालेस वीडियो-

    वीडियो में अंशुला ब्लैक ऐंड वाइट प्रिंटेड मिडी ड्रेस में दिख रही हैं। वह कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए ब्रा उतार देती हैं। इसे फेंकने से पहले वह कैमरा के सामने हाथ भी हिलाती हैं। वीडियो के साथ अंशुला ने कैप्शन लिखा है, संडे ब्रंच से घर आने का सबसे अच्छा पार्ट यही है। हैशटैग दिए हैं #NoBraClub

    कई लोगों ने किए कमेंट्स-

    इस पर एक कमेंट है, पेंडेमिक के दौरान हर दिन संडे था। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है हर दिन और लाफिंग इमोजी बनाया है। कई लड़कियों ने लिखा है, उनके लिए ये बेस्ट फीलिंग है। वहीं कुछ लोगों ने इस पर नेगेटिव कमेंट्स भी किए हैं। एक कमेंट है, इसे पोस्ट करने की क्या जरूरत थी। वहीं एक और कमेंट है, इन्होंने भी ये सब शुरू कर दिया

    ट्रांसफॉर्मेशन के हैं चर्चे-

    अर्जुन कपूर की बहन अंशुला बीते दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए चर्चा में थीं। उन्होंने काफी वजन कम कर लिया है। वह अपने सोशल मीडिया पर अक्सर बॉडी पॉजिटिव पोस्ट करती रहती हैं

    बीते दिनों उन्होंने पोस्ट किया था कि वह स्लीवलेस पहनने के लिए अपनी बांहों के टोन्ड होने का इंतजार नहीं करेंगी। उन्होंने लिखा था कि स्लीवलेस वगैहर घर पर भी पहनने में उन्हें नर्वसनेस फील होती थी। लेकिन उनके स्ट्रेच मार्क वगैरह इंसानी चीजें हैं। इसलिए उन्हें अब जो दिल करेगा पहनेंगी।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.