Thursday, April 25, 2024
More

    Latest Posts

    बहुत दानी होंगे आप अगर यहां हो मछली का निशान

    हाथ में बहुत से निशान बनते हैं। इनमें से एक है मछली का निशान यह निशान जिस पर्वत पर बनता है उसके गुणों में बढ़ोतरी करते हुए शुभ फल देता है। यदि मछली का चिह़्न शनि पर्वत पर बनता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इनमें से एक है मछली का निशान यह निशान जिस पर्वत पर बनता है उसके गुणों में बढ़ोतरी करते हुए शुभ फल देता है। यदि मछली का चिह़्न शनि पर्वत पर बनता है तो यह बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसे लोग धर्म-कर्म और दान में आगे होते हैं। इस तरह के लोग अपने कर्म के जरिए अपने भाग्य का निर्माण करते हैं। शनि पर दो प्रकार से मछली के निशान बन सकते हैं। यदि मछली का निशान स्वतंत्र रूप से और इसका मुख शनि उंगली की ओर तो यह सबसे शुभ स्थिति है। हाथ में हैं ये दो रेखा तो करोड़ों के मालिक होंगे आप

    शनि पर्वत पर मछली का निशान रहस्यमयी विद्या का संकेत भी देता है। यदि चंद्र पर्वत भी अच्छी स्थिति में है तो ऐसे व्यक्ति को दूर स्थान से धन मिलता है। यदि मछली का निशान उलटा बने और इस मुख हृदय रेखा की ओर है तो धन तो आता है, लेकिन खर्च अधिक होगा और जीवन में संघर्ष बना रहेगा। यदि शनि पर्वत पर मछली का निशान भाग्य रेखा पर बने और इसे कोई रेखा काट दे तो यह भी शुभ स्थिति नहीं है। यह स्थिति जीवन में संघर्ष की स्थिति को दर्शाता है। यदि मछली का मुख गुरु पर्वत या सूर्य पर्वत की ओर तो संबंधित ग्रह के गुण इसमें आ जाते हैं।
    (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.