Saturday, April 20, 2024
More

    Latest Posts

    बंजी जम्पिंग दुनिया की सबसे ऊंची, जानें यहां से जुड़ी कुछ खास बाते

    जब भी कभी घूमने के दौरान रोमांच की बात आती हैं तो लोग ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जो एडवेंचर का अहसास करवाए। ऐसे में एडवेंचर को पसंद करने वाले लोगों की विश लिस्ट में बंजी जम्पिंग जरूर शामिल होती हैं जिसका लोग मजा लेना पसंद करते हैं

    ह एकऐसी गतिविधि है, जिसमें एक ऊंची जगह से एक बड़ी लोचदार रस्सी के साथ जुड़े रहते हुए कूदना होता है। कई लोग इसे पूरा करने के लिए जाते समय बड़े जोश में होते हैं लेकिन वहां पहुंचने पर कई लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती हैं। विदेशों में यह गतिविधि काफी प्रचलित है। आज इस कड़ी में हम आपको दुनिया की सबसे ऊंची बंजी जम्पिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप तूफानी एडवेंचर का मजा ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में

    वर्जास्का बांध, स्विट्ज़रलैंड

    स्विट्ज़रलैंड के वर्जास्का नदी पर 720 फीट का वर्जास्का बांध बनाया गया है। यह दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा बंजी जम्पिंग स्पॉट है। अगर आपने 1995 में फिल्माई गई गोल्डन आई मूवी देखी है, तो इसमें दिखाया गया बांध, वर्जास्का बांध ही है। यहां कई तरह की ऊंचाई से बंजी जम्पिंग करवाई जाती है।

    एयर बैलून बंजी जंपिंग, बुल्गारिया

    इस जगह पर अनोखे तरीके से बंजी जंपिंग की जाती है। यहां हॉट एयर बैलून पर कूदकर बंजी जंपिंग की जाती है, जो बेहद खास अनुभव होता है। इसकी ऊंचाई करीब 200 मीटर रखी गई है

    ब्लोक्रांस ब्रिज, दक्षिण अफ्रीका

    ब्लोक्रांस ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा सिंगल पाट वाला ब्रिज है, जिसे आर्च में बनाया गया है, जो 709 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह साहसिक पर्यटकों के लिए अफ्रीका में सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है। यहां तक पहुंचने के लिए पहले आपको कुछ दूरी का ट्रैक पूरा करना पड़ता है और फिर तब आप इस ऊंचे पुल पर आते हैं, जहां ऑपरेटर आपको बंजी जम्पिंग के लिए तैयार करता है

    यूरोपाब्रुक ब्रिज, ऑस्ट्रिया

    एडवेंचर प्रेमियों के लिए ये ब्रिज किसी जन्नत से कम नहीं है। ऑस्ट्रिया का यूरोपाब्रुक ब्रिज एक विशाल 630 फीट लंबा ढांचा है, जहां से आप रोमांच से भरपूर बंजी जम्पिंग का मजा उठा सकते हैं। एडवेंचर प्रेमियों को ये जगह यकीनन इस एक्टिविटी के लिए बेहद पसंद आने वाली है। यहां के ऑपरेटर आपको बंजी जम्पिंग के अलावा अन्य कई और विकल्प भी देते हैं, जैसे रॉकेट बंजी और बंजी रनिंग

    निओक फुटब्रिज, स्विट्ज़रलैंड

    बंजी जंपिंग के लिए फेमस ये ब्रिज दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज में से एक माना जाता है। 656 फीट की घाटी के हिस्से में फैला, निओक ब्रिज दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज में से एक है। ये जगह थ्रिलिंग और आत्मा को खुश कर देने वाली जगहों में से एक है। यहां आपको 623 फीट की ऊंचाई से छोड़ा जाता है

    मकाऊ टॉवर, चीन

    एजे हैकेट मकाऊ टॉवर आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे ऊंची बंजी जम्पिंग के लिए जाना जाता है। एडवेंचर प्रेमी इस टावर के 764 फीट से कूदकर इस एक्टिविटी का आनंद लेते हैं। मकाऊ टॉवर से बंजी जंपिंग करना हर एडवेंचर लवर का एक सपना होता है। इस टावर से कूदते समय आपकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाता है, जिसमें वो पहले आपके चारों तरफ कोर्ड्स बांधते हैं। इस कोर्ड्स की मदद से आपको नीचे छोड़ा जाता है और फिर ऊपर भी आसानी से खींच लिया जाता है।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.