Saturday, April 20, 2024
More

    Latest Posts

    प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा- कोटा जिला मुख्यालय के परीक्षा केंद्रों में किया आंशिक संशोधन; जानें वजह

    राजस्थान में प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-  2022 का आयोजन आज से किया जाएगा। तीन दिन 6 पारियों में परीक्षा होगी। परीक्षा के पहले दिन आज से प्रदेश के 1681 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा। राजस्थान में प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 का आयोजन आज से किया जाएगा। तीन दिन 6 पारियों में परीक्षा होगी। परीक्षा के पहले दिन आज से प्रदेश के 1681 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कोटा जिला मुख्यालय के परीक्षा केंद्र में आंशिक संशोधन किया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2022 का आयोजन आगामी 28, 29 एवं 30 जून को किया जायेगा। परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए कलक्ट्रेट जयपुर के कक्ष संख्या 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष नम्बर- 0141-2206699 रहेगा। जिला कलक्टर राजन विशाल ने बताया कि नियंत्रण कक्ष 26 से 27 जून तक प्रातः 9:30 बजे से सांय 6 बजे तक तथा 28, 29 एवं 30 जून को प्रातः 8 बजे से परीक्षा समाप्ति के उपरान्त समस्त कार्य पूर्ण होने तक संचालित रहेगा। इस परीक्षा से कुल 1012 पदों पर भर्ती होगी।

    दो पारियों में होगी परीक्षा

    प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा के प्रथम चरण का प्रथम पेपर 28 जून (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक एवं प्रथम चरण का द्वितीय पेपर दोपहर 2.30 बजे से सांय 4.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। इसी परीक्षा का द्वितीय चरण का प्रथम पेपर 29 जून (बुधवार) को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक एवं द्वितीय पेपर दोपहर 2.30 बजे से सांय 4.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

    30 जून को होगी अंतिम परीक्षा

    प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2022 का आयोजन 30 जून (गुरुवार) को प्रातः 9.30 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक एवं प्रयोगशाला सहायक (गृह विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 30 जून को दोपहर 3.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक आयोजित की जायेगी।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.