Thursday, April 25, 2024
More

    Latest Posts

    प्रयागराज में केन और बेतवा का जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे रहने वालों को ख़तरा

    चंबल क्षेत्र में बारिश से यमुना और सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश के पहाड़ी इलाकों में यमुना, केन और बेतवा का जलस्तर बढ़ने से अब प्रयागराज में गंगा किनारे रहने वालों की धड़कन बढ़ रही है

    जहां एक ओर मंगलवार को यमुना का जलस्तर 12 सेमी. बढ़कर 76.96 मीटर पर पहुंच गया था। वहीं, गंगा का जलस्तर बुधवार की सुबह 76.68 रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले मंगलवार को यह 76.12 मीटर था। एक तरफ गंगा बढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ यमुना के दबाव का असर कछारी क्षेत्र में दिखाई पड़ रहा है

    कछार का बड़ा हिस्सा गंगा के पानी से भर गया है। संगम व गंगा-यमुना के लगभग सभी घाट लबालब हो गए हैं। यमुना में बढ़ोतरी आगे भी जारी रहेगी। हमीरपुर में यमुना का जलस्तर 58 सेमी. चिल्ला में 65 सेमी जलस्तर बढ़ा

    केन में 80 सेमी. व बेतवा में 60 सेमी. जलस्तर में वृद्धि होने का असर प्रयागराज में दिखाई पड़ेगा। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में बारिश होने से गंगा का जलस्तर भी बढ़ेगा। बारिश के चलते हरिद्वार, नरोरा और कानपुर बैराज से गंगा में डिस्चार्ज बढ़ा है

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.