Saturday, April 20, 2024
More

    Latest Posts

    नारियल के तेल मिलाकर लगाए ये चीज, डेंड्रफ और झाइयां होंगी दूर

    नारियल के तेल में कपूर मिलाकर इस्तेमाल करने से कई बेहतरीन फायदे होते हैं और आज हम आपको उन्ही फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। नारियल के तेल के तो वैसे कई फायदे हैं जो शरीर से लेकर बालों तक को होते हैं

    कपूर को हमारे घर में पूजा के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसके अलावा भी इसके कई चौकाने वाले फायदे हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे

    डैंड्रफ – अगर आप डैंड्रफ से परेशान हैं तो नारियल के तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर स्कैल्प पर मसाज करें। जी दरअसल यह तेल डैंड्रफ से राहत दिलाने में मदद करता है।

    झाइयां – त्वचा की झाइयों के लिए आप नारियल के तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हाँ और इसका इस्तेमाल करने के लिए रात को सोने से पहले चेहरे पर इस तेल से मसाज करें।

    नेल फंगस – नारियल तेल में एंटी-फंगल गुण होते हैं। कहा जाता है गुनगुने नारियल के तेल में कपूर मिलाकर नाखून पर कुछ देर मसाज कर सकते हैं। जी दरअसल यह फंगस धीरे-धीरे कम करने में मदद कर सकता है और आपके नाखूनों को चमक दे सकता है।

    पिंपल्स दूर करें – आज के समय में कई बार चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। इसकी कई वजह होती है और ऐसे में आप नारियल के तेल में कपूर मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्‍हें रोकने में नारियल का तेल और कपूर बेहद असरदार साबित हो सकता है।

    स्‍किन एलर्जी से दिलाए छुटकारा – अगर आपको त्वचा पर किसी प्रकार की एलर्जी है, तो भी आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसमें कपूर मिलाकर उस जगह पर लगाएं। एक बार इस्तेमाल करने के बाद आप इसका असर देख सकते हैं।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.