Tuesday, May 7, 2024
More

    Latest Posts

    द्रौपदी का चीरहरण करने पर पुनीत इस्सर के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी हुआ था

    रामायण और महाभारत इंडियन सिनेमा हिस्ट्री के सबसे बेहद लोकप्रिय शो रहे हैं। बताया जाता है कि इनके टेलीकास्ट के समय सड़कों पर सन्नाटा हो जाता था। लॉकडाउन के दौरान ये सीरियल फिर से दिखाए गए तो लोगों ने काफी पसंद किए और पुरानी यादें ताजा हुईं

    अब महाभारत से जुड़ी मजेदार घटना सुर्खियों में है। दरअसल पुनीत इस्सर ने कपिल शर्मा के शो पर इस बारे में बताया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि महाभारत में द्रौपदी के चीरहरण वाले सीन पर पुनीत इस्सर के लिए गैर-जमानती वारंट जारी हो गया था

    पता चला जारी हो गया वॉरंट-

    महाभारत में पुनीत इस्सर ने दुर्योधन का रोल किया था। उनकी ऐक्टिंग को आज भी काफी तारीफ मिलती है। वहीं द्रौपदी के रोल में रूपा गांगुली थीं। पुनीत ने शो पर बताया था, किसी ने हमसे कहा, आपके नाम का वॉरंट निकला है नॉन-बेलेबल वॉरंट। किसी बनारस के शख्स का कहना था कि आपने द्रौपदी का चीर हरण किया जिससे हमारी भावनाएं आहत हुईं

    शख्स को खिंचवानी थी फोटो-

    पुनीत ने बताया, 28 साल बाद केस फिर से खुला। हमें अपने लिए एक वकील करना पड़ा। पता चला कि उस बंदे को ऐक्टर्स बस फोटो खिंचवानी थी। पुनीत इस्सर ने बताया कि उन्होंने सोचा कि असली गलती तो वेद व्यास की है। बोले अगर किसी को पकड़ना है तो वेद व्यास को पकड़ो, उसने लिखी है

    2 साल तक हुआ था टेलीकास्ट-

    महाभारत 1988 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होता था। इसे बीआर चोपड़ा और रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था महाभारत की कथा 2 साल तक टीवी पर टेलीकास्ट की गई थी। लोगों ने इसे काफी पसंद किया था।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.