Friday, April 19, 2024
More

    Latest Posts

    दीपिका और रणवीर सिंह ने स्टेज पर किया कुछ ऐसा काम कि वीडियो हुआ वायरल

    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। एक ओर जहां उन्हें उनके फैन्स और बॉलीवुड से सपोर्ट मिल रहा है तो दूसरी ओर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है

    उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है। इस बीच रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण  के साथ मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया। स्टेज पर रणवीर ने कुछ ऐसा कि एक बार फिर वो चर्चा में आ गए हैं और उनके फोटोज- वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं

    रणवीर- दीपिका की जोड़ी हिट-

    बीती रात मनीष मल्होत्रा के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साथ में रैंप वॉक किया। रणवीर और दीपिका देसी अवतार में काफी क्लासी दिख रहे थे। साथ में दोनों को देखकर उनके फैन्स भी काफी खुश हो गए। सोशल मीडिया पर रणवीर- दीपिका के फोटोज- वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। जिस तरह से रणवीर, दीपिका का हाथ थामे थे और दोनों के चेहरे पर जो चार्म था, उससे दोनों को फैन्स इन्हें पावर कपल बुला रहे हैं

    क्यों फिर चर्चा में आए रणवीर-

    स्टेज पर रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा किया  जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। शो में रणवीर सिंह की मां भी मौजूद थीं और जब रणवीर स्टेज पर आए तो अपनी मां के पास गए और उनके पैर छूते हुए उनसे आशीर्वाद लिया

    मां को प्यार से किस भी किया। मां के पैर छूते रणवीर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं। कोई रणवीर की खूब तारीफ कर रहा है तो कोई इसे शो ऑफ बता रहा है

    विवादों में रणवीर-

    रणवीर सिंह के न्यूड फोटोज पर काफी बवाल देखने को मिल रहा है। अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील पुस्तकों की ब्रिकी आदि) 293, 509 और आई एक्ट की धाराओं के साथ एफआईआर दर्ज की गई है दूसरी ओर बीते दिन इंदौर से एक वीडियो सामने आया था, जहां रणवीर सिंह के लिए एक एनजीओ कपड़े जमा कर रहा था और कहा जा रहा था कि मानसिक कचड़े को दूर करना है

    रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट्स-

    रणवीर सिंह के खाते में कई हिट फिल्में शुमार हैं। बाजीराव मस्तानी से लेकर गली ब्वॉय और पद्मावत से लेकर सिम्बा तक में रणवीर ने अपनी बेहतरीन अदाकारी का जलवा बिखेरा है। रणवीर आखिरी बार फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे

    जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन ओटीटी रिलीज के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उसे पसंद किया। बात रणवीर की अपकमिंग फिल्मों की करें तो उनके खाते में सर्कस, बैजू बावरा, तख्त, सिंबा 2, अन्नियन रीमेक के साथ ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी शुमार है।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.