Friday, April 26, 2024
More

    Latest Posts

    जानें विघ्नहर्ता को प्रसन्न करने के उपाय, बुधवार के दिन इन 3 राशियों पर रहेगी श्रीगणेश की कृपा

    Lord ganesha favourite zodiac signs:  बुधवार का दिन भगवान श्रीगणेश को समर्पित माना गया है। इस दिन विघ्नहर्ता की पूजा करने से मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।

    29 June Lucky Zodiac Signs: देवों में प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश की पूजा किसी भी मांगलिक की शुरुआत से पहले करने का विधान है। मान्यता है कि भगवान श्रीगणेश की पूजा करने से संकटों से मुक्ति मिलती है। इसलिए भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। 29 जून 2022 को बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना गया है। बुधवार के दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने के साथ ही भजन-कीर्तन किए जाते हैं। जानें किन राशियों पर रहती है भगवान श्रीगणेश की कृपा- मेष- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान श्रीगणेश की प्रिय राशियों में से एक मेष राशि भी है। इस राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव हैं। मंगल साहस, पराक्रम व शौर्य आदि का कारक है। मंगलदेव के प्रभाव के कारण इस राशि के जातकों को बुद्धिमान व साहसी माना जाता है। भगवान श्रीगणेश की कृपा से इस राशि के जातकों के ज्यादातर काम सफल होते हैं। भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन लाल गुड़हल का फूल उनके सिर पर चढ़ाएं और सूखने पर उसे पर्स में रख लें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। मकर- गणपति जी को मकर राशि भी अतिप्रिय है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं। शनि ग्रह को न्यायदेवता माना गया है। इस राशि के जातक मेहनती माने जाते हैं। इनमें हर काम को करने की क्षमता होती है। ये लोग अपनी बुद्धि के बल पर धन अर्जित करने में सफल होते हैं। बुधवार के दिन भगवान श्रीगणेश को पीले लड्डू का भोग लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती है।

    मिथुन- ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मिथुन राशि वालों पर भगवान श्रीगणेश की कृपा बनी रहती है। इस राशि के जातक फैसले लेने में निपुण माने जाते हैं। ये लोग स्वभाव से उदार माने जाते हैं। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। बुध को व्यापार, तर्क, संवाद और बुद्धि का कारक माना गया है। श्री गणेश को सिंदूर अत्यंत प्रिय है। ऐसे में बुधवार के दिन श्रीगणेश को सिंदूर अर्पित करना शुभ माना गया है।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.