Monday, April 29, 2024
More

    Latest Posts

    जानें आज ‘कर्क संक्रांति’ में सूर्य के राशि परिवर्तन से, सभी राशियों का हाल

    ज्योतिष में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव हर माह में राशि परिवर्तन करते है। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। सूर्य देव 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं

    सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए इसे कर्क संक्रांति कहा जाएगा। आइए जानते हैं सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

    मेष राशि – मन प्रसन्न रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। तरक्‍की के योग हैं।

    वृष राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से मतभेद बढ़ सकते हैं। नौकरी में इच्‍छाविरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

    मिथुन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन की स्थिति में सुधार होगा।

    कर्क राशि- आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क हो सकते हैं।

    सिंह राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी।

    कन्या राशि-  मन परेशान रहेगा। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती हैं आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

    तुला राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति‍ भी रहेगी, परन्तु जीवन साथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आय में कमी आ सकती है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। भाइयों से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

    वृश्चिक राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। माता का सानिध्‍य एवं सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

    धनु राशि-  आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    मकर राशि-  घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के साज-सज्जा के कार्यों में खर्च बढ़ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्‍यवधान आ सकते हैं।

    कुंभ राशि-  आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा, परन्तु कुछ प्रारम्भिक कठिनाइयां भी आ सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

    मीन राशि-  संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां अभी परेशान करेंगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। संतान को कष्‍ट रहेगा।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.