Saturday, April 20, 2024
More

    Latest Posts

    चेहरे से मुंहासों को गायब कर देगा कपूर

    अक्सर हर घर मेंं पूजा-पाठ, हवन-आरती में कपूर का प्रयोग तो होता ही है, लेकिन इसके अलावा भी कपूर कई तरह से उपयोगी है। एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण के कारण कपूर हमारी सेहत और ब्यूटी के लिए भी बेहद फायदेमंद है। कपूर और कपूर का तेल दोनों ही हमारे लिए बहुत काम की चीज है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में

    कपूर के तेल को त्वचा पर लगाने से फोड़े-फुंसी और मुंहासे ठीक होने लगते हैं। यह चेहरे या शरीर के अन्य हिस्से के पुराने दाग-धब्बों को भी जड़ से समाप्त कर देता है। वहीं, तनाव कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। इसे माथे पर लगाने या फिर बालों में इसकी चंपी करने से तनाव कम होता है।

    एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा कपूर का तेल डालें। इसमें पैरों केा डुबोकर बैठने से आपकी एड़ियां साफ हो जाएंगी और फटी एड़ियां भी जल्दी ठीक हो जाएंगी। पैरों में लगे इंफेक्शन या फंगस को भी यह दूर करता है। वहीं, पैरों के दर्द में भी राहत मिलेगी।

    बाल झड़ने और डैंड्रफ की समस्या में कपूर के तेल से मसाज करना फायदेमंद होता है। गंजेपन की समस्या में भी कपूर का तेल बालों के दोबारा उगने में मदद करता है। कपूर का तेल बालों में लगाने से बाल जल्दी बढ़ने लगते हैं, मजबूत होते हैं। इसके लिए कपूर का तेल दही में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं और आधे-एक घंटे बाद बाल धो लें।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.