Tuesday, April 30, 2024
More

    Latest Posts

    गर्मी के मौसम में चेहरे पर ग्लो पाने के लिए जाने बर्फ लगाने का सही समय

    गर्मी के मौसम में लड़कियां अक्सर परेशान रहती हैं क्योंकि इस समय उनके चेहरे का निखार न सिर्फ खोने लगता है बल्कि ऑयल ज्यादा आने से चेहरे पर पिम्पल्स भी आ जाते हैं। ऐसा अगर आपके साथ भी होता है तो आपआईस थेरेपी ले सकती है

    जी दरअसल इससे न सिर्फ आपके चेहरे के दाग-धब्बे ठीक होंगे बल्कि इससे चेहरे पर ग्लो भी आएगा। हालाँकि चेहरे पर बर्फ लगाने से पहले इसे लगाने का सही तरीका और समय जरूर जाने, जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं

    चेहरे पर ग्लो-

    रोज सुबह उठकर चेहेर पर बर्फ का टुकड़ा लें और उसे किसी कपड़े या प्लास्टिक बैग में लपेट लें और फिर उसे चेहरे पर लगाएं। उसके बाद इसे हल्के हाथों से रब करें और चेहरे पर सर्कुलर यानी घड़ी की चलने की दिशा में घुमाए

    ब्लड सर्कुलेशन- 

    चेहरे पर बर्फ लगाने से स्किन का ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है, इससे स्किन से जुड़ी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है और आपको इससे अच्छा ग्लो मिलता है। इसी के साथ ही गाल नेचुरल पिंक नजर आते हैं

    मुंहासो से छुटकारा- 

    बर्फ की मसाज से मुंहासो से छुटकारा मिलता है। इसके लिए सबसे पहले आप अपना चेहरा धोकर सुखा लें और उसके बाद कपड़े या प्लास्टिक बैग में लिपटे हुए बर्फ से सर्कुल यानी हाथों को गोलाकार में घुमाते हुए चेहरे की 10 मिनट मसाज करें। ऐसा रोज करें

    आँखों पर मसाज- 

    लगातार कंप्यूटर या मोबाइल का इस्तेमाल करने से कई बार आंखें सूज जाती हैं। ऐसे में आप बर्फ से आंखों पर मसाज करें, इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी और आपको फ्रेश महसूस होगा और आंखों की थकावट भी दूर होगी

    दो मिनट से ज्यादा नहीं-

    चेहरे पर बर्फ लगाते हुए ध्यान रखें कि आपको दो मिनट से ज्यादा चेहरे पर बर्फ नहीं रगड़नी है। इसी के साथ ही सप्ताह में तीन से चार दिन सुबह एक आइस क्यूब से चेहरे की मसाज जरूर करें। ऐसा करने से आपको लाभ होगा।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.