Thursday, March 28, 2024
More

    Latest Posts

    कई राज्यों में भारी बारिश का कहर, अब तक 152 लोगों मौत

    देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। कई जगहों पर बारिश आसमान से आफत के रूप में गिर रही है। बारिश और बाढ़ के चलते सामान्य जनजीवन पटरी से उतर गया है। गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश सबसे ज्यादा कहर बरपा रही है। दोनों राज्यों में अब तक 152 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है। गुजरात महाराष्ट्र, असम, ओडिशा और उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों में बारिश की क्या स्थिति है, वो आपको बताते हैं

    महाराष्ट्र में भारी तबाही, मुंबई में अलर्ट-

    महाराष्ट्र में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। मूसलाधार बारिश की वजह से कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से जुड़ी घटनाओं के चलते राज्य में 1 जून से अब तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है। कई नदियों का बहाव तेज हो गया है। माया नगरी मुंबई में भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। मुंबई के कइ इलाकों में पानी जमा हो गया है। जलभराव के चलते सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है। मुंबई में अगले दो दिनों के लिए आरेंज अलर्ट जारी हुआ है

    गुजरात के नवसारी में सड़कें डूबी, 6 और की मौत-

    गुजरात में अलग-अलग जिलों में बीते 24 घंटों में 6 लोगों की जान चली गई है। आलम ये है कि कई गांवों का संपर्क टूट गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए हेलीकाप्टर तैनात किए गए हैं। एनडीआरएफ के जवान भी लगातार लोगों को बचा रहे हैं। विभिन्न इलाकों से अब तक दो हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है

    राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित नवसारी का दौरा किया। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात भी की। राज्य में बारिश और बाढ़ के कारण मौत का आंकड़ा बढ़कर 69 हो गया है

    • मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया
    • दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कई जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना
    • पीएम मोदी ने सीएम से फोन पर बातचीत की
    • पीएम ने मुख्यमंत्री को बाढ़ से प्रभावित लोगों सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया

    उत्तराखंड में कई जगह भूस्खलन-

    उत्तराखंड में भी मूसलाधार बारिश जारी है। भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। कई सड़कें टूट गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी बुधवार को भी देहरादून समेत पांच जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। जबकि, अन्य क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं

    ओडिशा में सात घर ध्वस्त-

    ओडिशा में पिछले दो दिनों जारी बारिश भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। भारी बारिश के कारण गजपति जिले के नुआगड़ ब्लाक के नुआपल्ली गांव में पहाड़ की चट्टान खिसकने से सात घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। अगले 24 घंटे में इसके और अधिक सक्रिय होने की सम्भावना है। इसके प्रभाव से अगले दो दिन तक पूरे राज्य में भारी बारिश होने आशंका है

    असम में इस साल 90 लाख लोग प्रभावित-

    उत्तर-पूर्वी राज्य असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन से करीब 90 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा अब तक 192 लोगों की मौत हो चुकी है। 12 जिलों के करीब 5.39 लाख लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। 38,751 लोग अब भी आठ जिलों के 114 राहत शिविरों में रह रहे हैं

    आंध्र प्रदेश में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया-

    गोदावरी नदी में बाढ़ आ गई है। नदी किनारे बसे गांवों में पानी भर गया है। रेस्क्यू आपरेशन चलाकर 9,600 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। कोनसीमा के जिला कलेक्टर हिमांशु शुक्ला ने कहा कि 10 राहत शिविर खोले हैं। इन शिविरों में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.