Sunday, April 28, 2024
More

    Latest Posts

    उमस भरे मौसम में बालों को हेल्दी रखने के लिए, ये 3 बेस्ट घरेलू नुस्खे

    मॉनसून के दौरान बालों संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जी दरअसल उमस भरे मौसम में पसीने आने के कारण स्कैल्प में खुजली होना आम बात है और  ऐसा होने पर बाल चिपचिपे हो जाते हैं। जी हाँ और इस कारण बाल काफी उलझ भी जाते हैं

    फ्रिजी बालों की समस्या से निपटने के लिए बहुत से लोग केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इनका असर बालों पर लंबे समय तक नहीं रहता है। ऐसा होने के चलते बालों को हेल्दी रखने के लिए आप कई तरह की प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आज हम घरेलू नुस्खे आपको बताने जा रहे हैं जो कारगर हैं

    नारियल का तेल और केला का हेयर मास्क-

    इसके लिए एक पका हुआ केला लें। इसे एक बाउल में मैश कर लें। मैश किए हुए केले में 2 से 3 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। इन दोनों को एक साथ अच्छे से मिलाएं। ये पेस्ट गांठ रहित होना चाहिए। अब आप इसे पूरे बालों में लगाएं। इसे बालों के साथ-साथ स्कैल्प पर लगाएं

    इसे 30 से 40 मिनट के लिए लगा रहने दें। वहीं इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। आप हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जी दरअसल ये हेयर मास्क आपको फ्रिजी बालों से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा

    अंडे की जर्दी और जैतून के तेल का हेयर मास्क- 

    सबसे पहले एक बाउल में एक अंडे की जर्दी लें। इसे अच्छे से फेंट लें। इसमें 2 चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इन दोनों को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद आप इसे पूरे बालों और स्कैल्प पर लगाएं

    इस हेयर मास्क को बालों में 30 से 40 मिनट के लिए लगा रहने दें। वहीं इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। वैसे आप हफ्ते में 1 से 2 बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं

    दही और शहद का हेयर मास्क-

    इस मास्क को बनाने के लिए आधा कप दही लें। इसमें 1 से 2 चम्मच शहद मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं इस हेयर मास्क को पूरे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आप इस हेयर मास्क से कुछ देर के लिए बालों की मसाज करें। इसे बालों में 30 से 40 मिनट के लिए लगा रहने दें। वहीं इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। जी हाँ और आप हफ्ते में इस हेयर मास्क का इस्तेमाल 1 से 2 बार कर सकते हैं।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.