Thursday, May 2, 2024
More

    Latest Posts

    इन उपायों से व्यापार, नौकरी में खुलेंगे उन्नति के मार्ग

    लगातार प्रयासों के बाद भी कभी-कभी सफलता हमसे दूर रहती है। इसका प्रमुख कारण सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में बाधा भी हो सकता है। सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे, इसके लिए वास्तु शास्त्र में कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं

    दैनिक जीवन में इन उपायों को अपनाने से कार्यक्षेत्र में उन्नति और जीवन में खुशहाली को पाया जा सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में अपने घर या कार्यक्षेत्र में कभी भी जाले न लगने दें। कपड़े का व्यापार करते हैं तो लाल रंग की चुनरी अपने शयनकक्ष में या कपड़ों की अलमारी में रखें। नौकरी करने वालों को अपने शयनकक्ष में मछलीघर रखना शुभ लाभ देता है

    रंग-बिरंगी मछलियों की तस्वीर भी रख सकते हैं। संगीत-कला क्षेत्र से जुड़े लोग अपने शयन कक्ष में वीणा या बांसुरी रखें फर्नीचर या लकड़ी का व्यवसाय करने वाले अपने शयनकक्ष में बांसुरी रखें। लेखक, पत्रकार और सामाजिक सरोकार से जुडे लोगों को अपने बेडरूम में चार रंगों के पैन का जोड़ा रखना चाहिए। भोजन से जुड़े व्यापार करने वाले अपने बेडरूम में गाय की मूर्ति या चित्र रखें

    अगर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का व्यापार है तो अपने कमरे में क्रिस्टल लगाएं। दवाइयों का काम करने वाले अपने कमरे में सूर्य नारायण का चित्र लगाएं। घर के मुख्य द्वार के पास कूड़ादान न रखें, ऐसा करने से पड़ोसियों से बैर हो सकता है। छत पर कभी भी अनाज या बिस्तर ना धोएं

    माह में एक बार किसी भी दिन घर में मिश्री युक्त खीर जरूर बनाएं और परिवार के साथ खाएं। माह में एक बार अपने कार्यालय में भी कुछ मिष्ठान जरूर लेकर जाएं। इसे अपने साथियों के साथ मिलकर खाएं। गुरुवार के दिन घर में कोई भी पीला खाद्य पदार्थ अवश्य खाएं, लेकिन हरी वस्तु ना खाएं

    बुधवार के दिन हरी वस्तु खाएं लेकिन पीली वस्तु ना खाएं। ऐसा करने से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। सुबह अपने घर या प्रतिष्ठान में कुछ देर के लिए भजन अवश्य लगाएं। बिस्तर पर बैठकर कभी भोजन न करें।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.