Monday, April 29, 2024
More

    Latest Posts

    आजमगढ़ उपचुनावः सात हज़ार वोटो से ज़्यादा आगे निरहुआ, भाजपा का बड़ा उलटफेर

    सपा का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में भाजपा ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। सुबह से पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को पछाड़ते हुए लीड बना ली है।सपा का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में भाजपा ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को पछाड़ते हुए लीड बना ली है। शुरुआती दौर से ही पीछे चल रहे निरहुआ ने सात हजार वोटों की लीड बना ली थी। दोपहर साढ़े 12 बजे तक निरहुआ को 143339 वोट मिले थे। सपा के धर्मेंद्र यादव को 137246 वोट मिले थे। बसपा के गुड्डू जमाली को 112082 वोट मिले थे।इससे पहले साढ़े 11 बजे तक हुई गिनती में सपा के धर्मेंद्र यादव को 84025 वोट मिले थे। भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ आठ हजार वोटों से पीछे थे। निरहुआ को 76560 और बसपा के गुड्डू जमाली को 76062 मत मिले थे। तीसरे राउंड की काउंटिंग तक सपा 31321 वोट के साथ आगे थी और बसपा 28467 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थी। भाजपा तब 27283 वोट के साथ तीसरे नंबर पर थी।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.