Saturday, April 20, 2024
More

    Latest Posts

    मौसम विभाग: यूपी में 24 घंटों में भारी बारिश के आसार, जानिए अलगे 6 दिनों का हाल

    मॉनसूनी हवाओं की मुख्य धारा इस समय मेरठ से लखनऊ फुर्सतगंज होते हुए बंगाल की खाड़ी तक है। ऐसे में अगले 24 घंटों के बीच भारी बारिश हो सकती है। इसे ऐसे समझें की मॉनसून का मुख्य हिस्सा लखनऊ के ऊपर से गुजर रहा है

    इसी वजह से बुधवार को दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:00 के बीच 52.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच-छह दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। बरसात भी अच्छी होगी। गुरुवार को बरसात की संभावना है

    अब यह अपने सामान्य रास्ते पर लौट रही है। एक दिन पहले तक मानसून श्रीगंगानगर और राजस्थान की ओर था जो तेजी से बदलते हुए यूपी के ऊपर आ गया। इस कारण अभी कई स्थानों पर अच्छी बारिश के संकेत हैं

    बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री रहा। गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। शहर के अधिकांश हिस्सों पर सामान्य से भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.