Friday, April 26, 2024
More

    Latest Posts

    बाहर जा रहे है तो ट्रैवेलिंग के दौरान इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

    कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर से बड़ी तेजी से इजाफा होने लगा है। इससे देश के कई राज्यों में नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही कई राज्यों में लॉकडाउन जैसे स्थिति उतपन्न हो गई है

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से सेहत पर ध्यान देने और कोरोना वायरस से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। इस दौरान अगर आप आप सैर-सपाटे पर जाते हैं, तो सेहत का विशेष ख्याल रखें। लापरवाही बरतने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अगर आप सफर पर जाने की सोच रहे हैं, तो ट्रैवेलिंग के दौरान इन टिप्स को जरूर फॉलो करें

    तीन-चार बार खाएं-

    विशेषज्ञों की मानें तो सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार जरूरी है। इसके लिए छोटे-छोटे अंतराल में खाना खाएं इससे मेटाबॉलिक रेट में सुधार होता है। अगर कोई एक बार में बहुत खाता है और फिर भूखा रहता है, तो इससे कैलोरी धीरे-धीरे बर्न होता है और फैट जमा होने लगता है। इसके लिए नियमित अंतराल में भोजन करें

    पानी खूब पिएं-

    डॉक्टर्स हमेशा अधिक पानी पीने की सलाह देते हैं। इसके लिए रोजाना कम से कम 2-3 लीटर पानी पिएं। चूंकि पानी में कैलोरीज नहीं होती है। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे कैलोरीज बर्न होता है और लगातार खाने की आदत से भी छुटकारा मिलता है। रोजाना खाना खाने से 30 मिनट पहले पानी पीना सेहत के लिए लाभदायक होता है इससे शरीर हायड्रेट रहता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाता है

    रोजाना नाश्ता करें-

    बहुत लोग जल्दबाजी के चलते नाश्ते को स्किप कर देते हैं। इससे कैलोरीज बर्न नहीं होती है, बल्कि आप अगली बार भरपेट खाना खाते हैं। इसके अलावा, भूखे रहने से आपको चिड़चिड़ापन, सुस्ती और नींद लग सकती है। इसके लिए रोजाना ब्रेकफास्ट करें। आप अपने ब्रेकफास्ट में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें

    रोजाना एक्सरसाइज और योग जरूर करें-

    सेहतमंद रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। मानसिक सेहत के लिए योग और ध्यान जरूर करें। अगर आप दिन की शुरुआत योग और एक्सरसाइज करते हैं, तो आप दिनभर तरोताजा रहते हैं। खासकर यात्रा के दौरान मानसिक रूप से सेहतमंद रहने के लिए ध्यान जरूर करें

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.