Thursday, March 28, 2024
More

    Latest Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फ्लोर टेस्ट से एक और झटका, संतोष बांगड़ ने दिया एकनाथ शिंदे को समर्थन

    पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फ्लोर टेस्ट से के दौरान एक और झटका लगा है। उद्धव गुट के एक और विधायक बागी हो गए हैं और उन्होंने शिंदे कैंप ज्वाइन कर लिया है

    इतना ही नहीं फ्लोर टेस्ट के दौरान विधायक संतोष बांगड़ ने शिंदे सरकार के समर्थन में वोट किया है। इस प्रकार अब एकनाथ शिंदे के कैंप में विधायकों की कुल संख्या 40 हो गई है। उधर एकनाथ शिंदे विधानसभा में भी बहुमत परीक्षण पास कर लिया है। उनको 164 वोट मिले हैं

    महाराष्ट्र विधानसभा से फ्लोर टेस्ट के दौरान की तस्वीर सामने आई जब विधायक संतोष बांगड़ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास मौजूद नजर आए और वे विजयी निशान भी दिखा रहे थे। मालूम हो कि इससे पहले 39 विधायक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का दामन थाम चुके थे

    संतोष बांगर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और उनके गुट के विधायकों के साथ सुबह से ही देखे गए हैं। बांगड़ सुबह होटल से शिंदे गुट के विधायकों के साथ निकले थे और उनके साथ विधानसभा पहुंचे थे। हिंगोली जिले के कलमनुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक संतोष बांगर हैं। संतोष बांगर के शिंदे गुट में शामिल होने से उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है

    विधायक संतोष बांगड़ के अलावा PW Party के श्याम सुंदर शिंदे ने भी एकनाथ शिंदे सरकार के पक्ष में वोट किया है बहुजन विकास अघाड़ी को भी शिंदे का समर्थन मिल गया है। वहीं कांग्रेस के कुछ विधायक फ्लोर टेस्ट के दौरान अनुपस्थित बताए गए हैं। इस प्रकार महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे ने एक और अग्निपरीक्षा पास कर ली है

    उन्होंने विधानसभा में बहुमत परीक्षण पास कर लिया है। उनको 164 वोट मिले हैं। विपक्ष के चार विधायक वोट नहीं डाल पाए। इसमें कांग्रेस के अशोक चव्हाण, विजय वडेट्टीवार और NCP के अन्ना बंसोडे, संग्राम जगताप शामिल हैं। ये चारों लेट हो गए थे फिर इनको सदन के अंदर नहीं जाने दिया गया।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.