Thursday, March 28, 2024
More

    Latest Posts

    जानिए आज किस भाव पर मिल रहा घरेलू एलपीजी सिलेंडर

    घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम पिछले दो साल में लगभग दोगुना हुआ है। 21 जुलाई 2020 को दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर का दाम 594 रुपये था और अब 1053 रुपये है

    यानी इन दो सालों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 459 रुपये महंगा हो गया है, लेकिन इस बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की तुलना मोदी सरकार के बनने के बाद से करते हैं तो आंकड़े चौंकाने वाले मिल रहे हैं

    8 साल में केवल 130 रुपये ही महंगा हुआ सिलेंडर-

    एक जुलाई 2014 को दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला घरेलू सिलेंडर 922.50 रुपये का था। यानी 21 जुलाई को 2014 को भी इसी रेट पर घरेलू सिलेंडर उपलब्ध थे। ये अलग बात है कि कुछ लोगों को इस पर सब्सिडी मिलती थी जिससे इसका दाम 400-500 रुपये के बीच था। अगर नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर की बात करें तो 8 साल में केवल 130 रुपये ही महंगा हुआ है

    14.2 किलो वाले सिलेंडर के आज के रेट रुपये में -राउंड फिगर में

    • अहमदाबाद    1,060
    • पुणे    1,056
    • गोरखपुर    1115
    • भोपाल    1059
    • अमृतसर    1085
    • हरिद्वार    1068
    • दिल्ली    1,053
    • आगरा    1066
    • रांची    1111
    • वाराणसी    1117
    • मुंबई    1,053
    • कोलकाता    1,079
    • चेन्नई    1,069
    • लखनऊ    1,091
    • जयपुर    1,057
    • पटना    1,143
    • इंदौर    1,081

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.